Connect with us

वाराणसी

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अमेरिका पर साधा निशाना, गौ रक्षा अभियान को समर्थन

Published

on

Loading...
Loading...

यूजीसी नियमों पर जताई चिंता, युवाओं से संस्कृति और मूल्यों को संजोने की अपील

वाराणसी। काशी प्रवास के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अमेरिका द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका का जो सत्ताधीश है, वह एक विचलित व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति सुबह एक बात कहता है और शाम को कुछ और, इसलिए ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। इस समय यह सोचने की आवश्यकता है कि हमें क्या नहीं करना है, न कि यह कि हमें क्या करना है।

वाराणसी प्रवास के दौरान वह शाम को बाबा दरबार के साथ गंगा दर्शन के लिए भी पहुंचे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के गौ रक्षा अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग गंगा, गौ रक्षा, गीता और गोपाल की बात करते हैं, हम उनके दास हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

उन्होंने यूजीसी (UGC) के नए नियमों को लेकर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि देश में किसी प्रकार की खाई या दीवार नहीं खड़ी होनी चाहिए, बल्कि सभी को एकता के सूत्र में बंधे रहना चाहिए, तभी भारत दिव्य और भव्य बन सकता है।

Advertisement

पंडित शास्त्री ने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए और धर्म व संस्कृति के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है, क्योंकि एकता के साथ ही देश की समस्याओं का समाधान संभव है। अंत में उन्होंने कहा कि भारत की पहचान को बनाए रखना और उसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page