Connect with us

वाराणसी

दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले की कपसेठी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कुरू तिराहे से पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च को आंचल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में आंचल की मां गुड्डी देवी की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि घटना से करीब एक घंटे पहले उनकी बेटी ने फोन कर सूचना दी थी कि आरोपी उसे मार डालेंगे।

Loading...

बताया गया कि आंचल यादव की शादी 17 मई 2025 को भगवतीपुर कपसेठी निवासी अच्छेलाल यादव उर्फ गोरख से हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।

डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि मामले में आरोपी पति अच्छेलाल उर्फ गोरख और सास मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page