Connect with us

वाराणसी

सांगवेद विद्यालय में पद्मभूषण पंडितराज राजेश्वर शास्त्री द्रविड़ की स्मृति सभा आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रामघाट स्थित सांगवेद विद्यालय में विद्यालय के प्राचीन अध्यक्ष पद्मभूषण पंडितराज श्री राजेश्वर शास्त्री द्रविड़ की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी के सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित ब्रजबल्लभ पाठक ने की।

अध्यक्षीय संबोधन में पंडित ब्रजबल्लभ पाठक ने कहा कि शास्त्री जी का स्मरण मात्र ही मन को पवित्र कर देता है। उनका जीवन आदर्शों से परिपूर्ण रहा और उनके आदर्शमय जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेकर उसका अनुसरण करना चाहिए।

Loading...

स्मृति सभा में उपस्थित विद्वानों ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन तप, त्याग और विद्या के साथ सदाचार से ओत-प्रोत था। वे भारतीय विद्याओं के सच्चे साधक थे और उनकी जीवनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यक्ष वेदमूर्ति पंडित विश्वेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने किया। विद्वत पूजा और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page