Connect with us

अपराध

घर की कुंडी से लटकता मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के दुधारा गांव में गुरुवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की कुंडी से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान गुलाम हुसैन के रूप में हुई है।सुबह पड़ोसियों ने जब उन्हें फंदे से लटकता देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दुधारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खलीलाबाद स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया।

Loading...

दोपहर करीब 12 बजे मर्चरी हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि गुलाम हुसैन का मानसिक संतुलन अक्सर ठीक नहीं रहता था। उनकी पत्नी और बच्चे मुंबई में रहते हैं, जबकि वह गांव में अकेले ही रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page