गोरखपुर
एसएमसी अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण
Loading...
Loading...
गोरखपुर। बीआरसी सहजनवा पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी सहजनवा ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
Loading...
मास्टर ट्रेनर के रूप में अखिलेश दीक्षित, पवन तिवारी, अंकिता मिश्रा एवं सुनील दूबे ने ट्रेनिंग देते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के दायित्वों एवं सचिव के दायित्वों पर विधिवत प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, मंत्री अच्युतानंद त्रिपाठी, ज्ञान सिंह, राकेश उपाध्याय सहित सभी विद्यालयों के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
Continue Reading
