गोरखपुर
सड़क हादसे में सिपाही की मौत
गोरखपुर। कुसम्ही जंगल के पास तुर्रा नाले के समीप बुधवार दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 29 वर्षीय सिपाही विवेक कुमार सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह एडीजी कार्यालय गोरखपुर में तैनात थे।
बताया जाता है कि हुए इस भीषण सड़क हादसे में टक्कर इतनी तेज थी कि सिपाही विवेक कुमार सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वे पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और युवा अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे।
अचानक हुए इस हादसे से न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एक युवा पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है। घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।
