चन्दौली
पिचकारी और रंगों के साथ सड़कों पर उतरे बच्चे-युवा, चंदौली में धूमधाम से मनी होली
चंदौली। रंगों का महापर्व होली को लेकर बुधवार के प्रातः काल से युवाओं और बच्चों में उत्साह रहा। प्रातः काल से युवाओं और बच्चों ने रंग बिरंगे पिचकारी लेकर नगर पंचायत की विभिन्न वार्डों में होली खेलने निकल चले। इस दौरान एक दूसरे को गाना लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं घरों में महिलाएं विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने में मशगूल रही। दोपहर तक लोगों मैं होली की खुमारी छाई रही। डीजे व बैंड बाजे की धुन पर युवा और बच्चे नृत्य करते हुए होली का आनंद लेते रहे।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव अपने हमराहियों संग नगर भ्रमणकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का अपील करते रहे। वहीं, धार्मिक स्थलों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तनाती रही। सायंकाल नए-नए वस्त्र धारण कर लोगों ने एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। रंगो का महापर्व नगर पंचायत में धूमधाम से परंपरागत तरीके से मनाया गया।
