Connect with us

चन्दौली

मातम में बदली होली की खुशियां, नहर में डूबने से युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

​चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव में मंगलवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी। नहर में नहाते समय 22 वर्षीय युवक सूरज चौहान उर्फ भोलू की डूबने से मौत हो गई। जो युवक कुछ दिन पहले होली की खुशियां बांटने घर आया था, आज उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजेश चौहान का पुत्र सूरज चौहान (22) मंगलवार सुबह गांव के समीप नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में नहा रहे अन्य युवकों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला।

Loading...

​आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग सूरज को लेकर नजदीकी चिकित्सालय पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

​सूरज अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह बाहर रहकर काम करता था और विशेष रूप से होली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए घर आया हुआ था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि त्योहार की खुशियां इस तरह मातम में बदल जाएंगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page