Connect with us

वायरल

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, सड़कों पर चला सघन चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। यातायात प्रभारी परमहंस यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ट्रिपल राइडिंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई।

Loading...

यातायात प्रभारी परमहंस यादव ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page