गोरखपुर
डकैती की साजिश नाकाम की, चार अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के आभूषण सहित डकैती में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह के नेतृत्व में खोराबार पुलिस टीम ने थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 71/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस तथा मु0अ0सं0 74/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों अमन कुमार राव, विजय पासवान, धीरज चौरसिया और रोहित पाल को उस समय गिरफ्तार किया जब वे डकैती की योजना बना रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से दो सब्बल, दो हथौड़ी, दो पेचकस, दो छेनी, एक सुम्मी, दो बैट तथा एक ऑटो बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना खोराबार में मु0अ0सं0 76/2026 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस के अंतर्गत एक अन्य अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अमन कुमार राव पुत्र जितेन्द्र कुमार उर्फ मिन्टू निवासी ग्राम भैंसहा बाढ़न थाना खोराबार जनपद गोरखपुर के विरुद्ध पूर्व में भी अनेक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 331/2024 धारा 323, 324, 504, 506 भादवि थाना चौरी चौरा, मु0अ0सं0 481/2021 धारा 323, 504, 308 भादवि थाना खोराबार, मु0अ0सं0 631/2022 धारा 323, 504, 506, 325 भादवि थाना खोराबार, मु0अ0सं0 572/2023 धारा 147, 323, 427, 504 भादवि व 3(1)द.ध. एससी/एसटी एक्ट थाना खोराबार, मु0अ0सं0 008/2025 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 255/2025 धारा 109, 110, 115(2), 117(2), 118(1), 190, 191(2), 191(3), 309(6), 317(2), 352 बीएनएस, मु0अ0सं0 288/2025 धारा 308(5) बीएनएस, मु0अ0सं0 71/2026 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 74/2026 धारा 331(4), 305, 317(2), 317(4) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 76/2026 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस थाना खोराबार में दर्ज हैं।
विजय पासवान पुत्र राजेश पासवान निवासी ग्राम चकदहिया थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर के विरुद्ध मु0अ0सं0 71/2026, मु0अ0सं0 74/2026 तथा मु0अ0सं0 76/2026 संबंधित धाराओं में थाना खोराबार में मुकदमे दर्ज हैं। धीरज चौरसिया पुत्र सुग्रीव चौरसिया निवासी ग्राम बरहीपार डावरपार थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर के विरुद्ध भी मु0अ0सं0 71/2026, 74/2026 एवं 76/2026 थाना खोराबार में पंजीकृत हैं। रोहित पाल पुत्र विरेन्द्र पाल निवासी आराजी बसडीला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को भी उक्त प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह के साथ उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, अशफाक अहमद, शुभम शर्मा, अनूप कुमार, मंजीत खरवार, रविशंकर तिवारी, अर्जुन कुमार, हेड कांस्टेबल सौरभ त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल राजेश प्रेमी, कांस्टेबल गोविन्द लाल, अशोक कुमार गौड़, अरविन्द कुमार सिंह, सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अशोक चौधरी, ओमप्रकाश वर्मा तथा राजेश पाठक शामिल रहे। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
