Connect with us

गोरखपुर

संगम सिंह की पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कल, दिव्यांगजनों को मिलेंगे उपकरण

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। स्वर्गीय संगम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को मंझरिया स्थित उनके आवास पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। इस अवसर पर पूर्व में पंजीकृत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा।

यह शिविर संगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल, गोरखपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। अस्पताल का पता वसुंधरा एन्क्लेव के सामने (निकट सेल्स टैक्स ऑफिस), तारामंडल, गोरखपुर है। कार्यक्रम का सौजन्य विमला सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी मानवेन्द्र सिंह उर्फ मिन्टू सिंह निभा रहे हैं।

Loading...

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डा. वाई सिंह के नेतृत्व में आंखों की जांच की जाएगी। बाल रोग विशेषज्ञ डा. डी. के. सिंह, डा. एम. के. गुप्ता और डा. दिनेश चंद्र बच्चों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सतीश जयसवाल और डा. प्रमोद नायक अस्थि रोग संबंधी समस्याओं का परीक्षण करेंगे।

इसके अलावा दंत रोग विशेषज्ञ डा. अमित सिंह श्रीनेत एवं डा. शैलेश मौर्या, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा. अमित पाण्डेय, चर्म रोग विशेषज्ञ डा. एस. के. लाट तथा जनरल फिजिशियन डा. रत्नाकर शुक्ला भी शिविर में सेवाएं देंगे। आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श के लिए डा. वी.पी. बनखाल, डा. भूपेन्द्र सिंह एवं डा. रवि प्रकाश सिंह उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page