Connect with us

सियासत

जनता की आवाज बनकर मुख्यमंत्री तक पहुंचा रहे विधायक गणेश चंद्र चौहान

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। जनपद के धनघटा विधानसभा क्षेत्र संख्या 314 से विधायक गणेश चंद्र चौहान क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में रहकर समय-समय पर विकास कार्यों को लेकर चर्चा करते रहते हैं।

विधायक गणेश चंद्र चौहान मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं को प्रस्तुत करते हैं और उन्हें धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए वह क्षेत्र को एक विकसित विधानसभा के रूप में स्थापित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

Loading...

विधानसभा सत्र के दौरान भी वह मुख्यमंत्री के निकट रहकर अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से उनके समक्ष रखते हैं। विधायक का कहना है कि निकट भविष्य में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं क्षेत्र में शुरू की जाएंगी, जिससे धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को एक विकसित क्षेत्र की झलक देखने को मिलेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page