Connect with us

वाराणसी

जमीनी विवाद में फावड़े के वार से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Published

on

Loading...
Loading...

परिवार में मचा कोहराम

वाराणसी। जिला स्थित मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव में बीते शनिवार को दोपहर में रास्ता के लिए जमीन विवाद में दो पक्षो में मारपीट हो गया। इस दौरान मुन्नालाल पटेल के निर्माण कार्य में लगे राजगीर मिस्त्री व मजदूर के ऊपर कुलदीप पटेल ने फावड़ा लेकर दौड़ते हुए मारने के लिए ललकारा तभी खेत से घास लेकर आई सुनीता पटेल दरवाजे के सामने घास पटक कर मजदूरों का बचाव करने के लिए सामने आ गई।

मजदूरों के बचाव करने लगी। इस दौरान ललकारते हुए कुलदीप पटेल ने महिला के सिर पर फावड़े से वार कर दिया जिस पर महिला गम्भीर रूप से घायल होकर गिरते हुए बेहोश हो गई। घटना पर भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने महिला को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल महिला को बड़े हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को इलाज के लिए भेज दिया जिसका इलाज के दौरान बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में सोमवार की सुबह मौत हो गई।

पति मुन्ना लाल के शिकायत पर पुलिस ने कुलदीप के माता-पिता एवं पत्नी और बच्चे सहित 5 के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर लिया, वही महिला की मौत के बाद मिर्जामुराद पुलिस ने आरोपी विक्रमा पटेल एवं चंद्रावती देवी को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

मृतक के घर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों के साथ रिश्तेदारों के सामने मृतक महिला की सास कलावती देवी ने घटना की आपबीती बताते हुए आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की उन्होंने बताया कि मकान के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था जिसमें मृतक के मायके से राजगीर मजदूरी का काम करने आए थे जिसके ऊपर आरोपी फावड़ा से हमला करने के लिए दौड़ा जिसके बचाव में खेत से घास काट कर घर पहुंची सुनिता ने घास जमीन पर पटक कर कुलदीप के सामने खड़ी हो गई इतने में कुलदीप ने गाली देते हुए ललकारा की सामने से हट जाओ नहीं तो तुम्हें जान से मार दूंगा। नहीं हटने पर बहु सुनीता के सिर पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि जिला अजीत पटेल एवं मुन्ना पटेल के दादा दिलवर पटेल निजी जमीन में अपने स्वेच्छा से मानो मार्जिनिंग रास्ता बनाए थे जिस रास्ते को आरोपी कुलदीप द्वारा सड़क के किनारे खुदाई कर रास्ता बंद किया जा रहा था कि ताकि मुन्ना पटेल अपने घर से सड़क पर न आ सके।

ग्रामीणों ने बताया कि कुलदीप की जमीन और मुन्ना पटेल आसपास कई परिवार के लोगों की जमीन का नंबर एक होने के नाते पूरे जमीनों पर कुलदीप अपना हिस्सा जताया, इसी को लेकर अलग-अलग लोगों से विवाद होता रहता है। थाना प्रभारी मिर्ज़ामुराद ने बताया कि महिला के मौत मामले में वादी के प्राथमिकी के आधार पर दो हिरासत में ले लिए गए। मुख्य आरोपी भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।चित्रसेनपुर गाँव में ए सी पी राजातालाब पहुँचे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page