गोरखपुर
चोरी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, ड्रोन कैमरा व घड़ी बरामद
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकरीगंज थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सिकरीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार थाना सिकरीगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 330/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सर्वेश चौबे (पुत्र बलराम चौबे निवासी चौकडी थाना सिकरीगंज गोरखपुर) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 ड्रोन कैमरा मय उपकरण तथा चोरी की 01 घड़ी बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया गया कि वादी ने तहरीर देकर अवगत कराया था कि 02 अगस्त 2025 को उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई थी। इसी तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह, कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह यादव तथा कांस्टेबल पुष्पेन्द्र वर्मा, थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर शामिल रहे।
