Connect with us

वाराणसी

तमंचा-कारतूस के साथ पकड़ाया ऑटो चालक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर की आदमपुर पुलिस ने भदऊचुंगी तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर एक ऑटो चालक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि जलालीपुरा निवासी मो. रफत हुसैन ऑटो चालक है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह काशी रेलवे स्टेशन की ओर असलहा लेकर जा रहा है।

Loading...

सूचना के आधार पर पुलिस ने भदऊचुंगी पुलिस पिकेट के पास घेराबंदी कर ऑटो चालक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। इंस्पेक्टर विमल मिश्रा के अनुसार, मो. रफत हुसैन का आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी जेल जा चुका है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page