Connect with us

गाजीपुर

सामाजिक कार्यकर्ता रामनारायण राय की दूसरी पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

कुनडेसर (गाजीपुर)। क्षेत्र के शेरपुर कला गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रवक्ता स्व० रामनारायण राय की दूसरी पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि स्व० रामनारायण राय एक समर्पित शिक्षक होने के साथ-साथ आजीवन पंचायत की शिक्षा, विकास एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे। उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों को लोग कभी भुला नहीं सकते। अपने सामाजिक योगदान के कारण वे सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

Loading...

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में (सामाजिक मूल्यों में आई नैतिक गिरावट के लिए जिम्मेदार कौन) विषय पर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता नारायण उपाध्याय ने की तथा संचालन बालाजी राय ने किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय, जयानंद राय (मोनू), काशीनाथ राय, अनिल राय, हेमनाथ राय, राजेश बागी, डॉ० रमेश राय, अखिलेश राय, शालिनी राय, आलोक राय (डब्बू), शैलेश राय, काशीनाथ राय (बाबा), सुरेश राय, बालाजी राय, मनीष राय, कृष्ण मुरारी राय, श्यामनारायण राय, रवींद्रनाथ राय (हनुमान जी), पंकज राय सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्व० रामनारायण राय को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page