Connect with us

गाजीपुर

सत्ता नहीं सेवा का माध्यम होगा प्रधान पद, अलमास खान ने जनता से किया वादा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। बारा गांव में ग्राम प्रधान चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी अलमास खान ने जनता के बीच कई वादों की घोषणा की है।

अलमास खान ने कहा कि ग्राम प्रधान बनने के बाद उनकी प्राथमिकता गांव के गरीब, कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों पर गरीब परिवारों को आर्थिक और सामाजिक मदद देने का आश्वासन दिया।

खान ने स्पष्ट किया कि ग्राम प्रधान का पद उनके लिए सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम होगा। उन्होंने बारा गांव के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे बुनियादी मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। अलमास खान ने ग्राम पंचायत में किसी भी प्रकार के भेदभाव न करने और हर वर्ग के लोगों को समान सम्मान व अवसर देने का वादा किया।

उन्होंने गांव के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने की बात कही। अलमास खान के इन वादों के बाद बारा गांव में चुनावी माहौल गर्म हो गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page