Connect with us

वाराणसी

छठ पर्व को लेकर पुलिस आयुक्त ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

Published

on

सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

वाराणसी। आगामी छठ पर्व के अवसर पर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार के साथ गंगा घाटों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने नमो घाट, अस्सी घाट से लेकर रविदास घाट तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, जल पुलिस की तैयारी तथा श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी प्रबंधों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यातायात सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा, “छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंगा घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण तत्परता से की गई हैं ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो।”

सुरक्षा व्यवस्था के तहत घाटों पर एनडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी के साथ प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई है। महिला और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सादे वस्त्रों में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तथा एण्टी-रोमियो टीमें भी सक्रिय रहेंगी। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने हेतु वाटर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, जबकि घाटों पर लगाये गए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है।

भीड़ नियंत्रण के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकें। वहीं, सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और नो-एण्ट्री योजना लागू की जाएगी। श्रद्धालुओं के वाहनों की सुविधा के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए गए हैं।

Advertisement

पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे सेवा भाव, सहयोग एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी., एडीएम सिटी, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारीगण एवं पुलिस बल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page