Connect with us

वाराणसी

वीडीए ने बेसमेंट के अनुचित उपयोग पर कई व्यवसायिक भवनों को जारी किया नोटिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2017-18 में लोक निर्माण विभाग के नियंत्रणाधीन आशापुर चौराहा से पंचकोसी चौराहा सब्जी मंडी तक की सड़क और लालपुर आवासीय योजना में पंडित दीन दयाल हस्तकला संकुल रोड के किनारे साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया गया था।

हालांकि, आशापुर से पंचकोसी तक अत्यधिक यातायात दबाव के कारण साइकिल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लालपुर आवासीय योजना के निवासियों ने बताया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पंडित दीन दयाल हस्तकला संकुल रोड पर बने ट्रैक का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

सचिव, VDA ने बताया कि व्यावसायिक इमारतों में बेसमेंट का अन्य कार्यों के लिए प्रयोग किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। इस दौरान निरीक्षण में पाया गया कि:

अम्बरीश सिंह द्वारा बुडलैण्ड शोरूम, गुरुधाम चौराहा में पूर्व निर्मित भवन के बेसमेंट में दुकानों का निर्माण किया गया, लेकिन कोई स्वीकृति प्रस्तुत नहीं की गई। इस पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के तहत नोटिस जारी किया गया।

दीर्घायु हॉस्पिटल, आशापुर में बेसमेंट का प्रयोग हॉस्पिटल के अन्य कार्यों के लिए किया जा रहा था। हॉस्पिटल संचालक को वैधता प्रस्तुत करने और अग्रभाग में पार्किंग न करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

इनफिनिटी हॉस्पिटल, भोजूबीर में बेसमेंट में मेडिकल स्टोर और इलेक्ट्रिक रूम का संचालन पाया गया। हॉस्पिटल के लिए पार्किंग अलग से बनाई गई है। वैधता प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

ग्रेट ईस्टर्न शोरूम, सुद्धिपुर, बाईपास में पूर्व निर्मित भवन के बेसमेंट में सरिया की दुकान चल रही थी। निर्माणकर्ता गौतम जायसवाल को वैधता प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।

हरि पटेल, जंगमवाड़ी, गोदौलिया चौराहा के आगे पूर्व निर्मित भवन में बेसमेंट में रेस्टोरेंट और साड़ी की दुकान चला रहे थे।

विनय श्रीवास्तव, अर्दली बाजार और लक्ष्मी देवी, बड़ी पियरी बेनियाबाग चौक में पूर्व निर्मित भवन के बेसमेंट में दुकानें चला रहे थे। सभी संबंधित व्यवसायियों को निर्माण की वैधता प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page