Connect with us

वाराणसी

ट्रेन से अंग्रेजी शराब बरामद, दो रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के वाराणसी सिटी स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बलों ने गाड़ी संख्या 15552, दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस की दिव्यांग बोगी से लगभग 49,920 रुपए कीमती अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में दो संविदा कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया, जो शराब छिपाने की कोशिश कर रहे थे। यह कार्रवाई बिहार चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के तहत की गई।

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वरी उपाध्याय ने बताया कि पूजा पर्व और बिहार चुनाव को देखते हुए वाराणसी सिटी स्टेशन परिसर में विशेष सुरक्षा उपाय और तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस की दिव्यांग बोगी में तलाशी ली गई।

Loading...

तलाशी में समस्तीपुर (बिहार) के गंडक कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार शर्मा और समस्तीपुर के खानपुर निवासी अखिलेश कुमार बैग और कार्टून छिपाकर ले जा रहे थे। अंदर से 59 बोतल रॉयल स्टैग विस्की और 10 बड़ी रॉयल स्टैग बैरल बरामद हुई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में आरपीएफ के उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय, कांस्टेबल विजय प्रकाश यादव, अजय कुमार सोनकर और सीआईबी के हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव व सुनील कुमार सिंह शामिल थे। जीआरपी ने शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page