Connect with us

गोरखपुर

पटाखा मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। दीपावली की तैयारी के बीच गोला बाजार स्थित पटाखा मार्केट में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि पटाखों में आग लगने से जोरदार धमाके भी हुए जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

Loading...

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page