Connect with us

वाराणसी

डंपर की टक्कर से महिला की मौत, पति और बच्चे घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पति और दो बच्चे घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कूड़ा डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

खानपुर सीखड़ (मिर्जापुर) निवासी रत्नेश विश्वकर्मा (35) पत्नी सरला विश्वकर्मा (30), पुत्र आयुष (10) और पुत्री श्रुति (6) के साथ खनाव स्थित अपने बुआ के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे बच्छाव बाजार पहुंचे, पीछे से आ रहे कूड़ा डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही चारों लोग सड़क पर गिर गए। सरला विश्वकर्मा दाहिनी ओर सड़क पर गिरीं और डंपर के पिछले टायर के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रत्नेश और दोनों बच्चों को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना से नाराज लोगों ने अखरी-चुनार मार्ग पर बच्छाव बाजार में चक्काजाम कर दिया। लोगों ने नगर निगम वाहनों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मुआवजे और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद लोगों ने कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया। परिजन शव देखकर बेसुध हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम के डंपर तेज रफ्तार में चलने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page