Connect with us

गाजीपुर

प्रखर समाजसेवी राहुल सिंह के नेतृत्व में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। प्रखर समाजसेवी राहुल सिंह के नेतृत्व में लगे स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों ने जांच कराई, परामर्श लिया और दवाएं प्राप्त कीं। जिले के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सोढ़रा मरदह के प्रांगण में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका फीता काटकर पूर्व प्रधान वीरेंद्र उर्फ बिरजू पासवान ने किया और सभी लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 78 छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक, शिक्षक और अन्य मरीजों ने कुल 72 लोगों ने उपचार कराकर दवा ली। इसमें बुखार, सर्दी-खांसी, बीपी, शुगर, मधुमेह, जुकाम, दर्द, चर्मरोग, दाद, खुजली सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने शिविर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया तथा स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत उचित परामर्श प्राप्त करते हुए नि:शुल्क दवा भी प्राप्त की।

सुबह 10 बजे से शिविर का शुभारंभ हुआ जो दोपहर 2 बजे तक चला। बुखार, जुकाम व बदन दर्द के सबसे ज्यादा मरीजों ने उपचार प्राप्त किया। वहीं पैर दर्द, पेट दर्द, दांत, कान, आंख और कमजोरी से संबंधित मरीजों ने भी उपचार कराया।

समाजसेवी राहुल सिंह ने कहा कि “स्वस्थ भारत–सुंदर भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव में रहने वाले लोगों के चेहरे पर मुस्कान होगी और वह तभी संभव है जब हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होगा। यह एक छोटा सा प्रयास है, जनहित में ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे।”

उन्होंने उपस्थित लोगों को सलाह दी कि बदलते मौसम में सावधानी बरतें। धूप, बरसात और मच्छरों से बचें, बासी भोजन से दूर रहें। हमेशा ताजा भोजन, फल और सलाद के साथ ही शुद्ध पेयजल पीने का कार्य करें। हो सके तो पानी उबालकर सेवन करें। कोई भी स्वास्थ्य में दिक्कत महसूस हो तो नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। साथ ही किसी भी इमरजेंसी में डायल 108 एम्बुलेंस की सेवा लें तथा गर्भवती महिलाओं के लिए 102 एम्बुलेंस की मदद लेने का आग्रह किया।

Advertisement

इस आयोजन को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह के चिकित्सक डॉ. सत्यम, डॉ. अरुण, फार्मासिस्ट प्रियांशु वर्मा, अभिषेक कुमार, नीलम देवी, प्रधानाध्यापक पंकज गुप्ता, विनोद जायसवाल, कंचन सिंह और अर्चना सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page