गाजीपुर
गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने जीता मिर्जापुर में पदक
सैदपुर (गाजीपुर)। मिर्जापुर स्थित पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 14 से 17 सितंबर तक 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गौतम स्पोर्ट्स अकादमी गैबिपुर में प्रशिक्षित ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण सहित कुल 5 पदक जीतकर एक बार पुनः जिले का मान बढ़ाया है ।
अकादमी के यश प्रजापति ने बालकों के अंडर 14 आयु वर्ग के 32 किग्रा. में स्वर्ण पदक जीता , वहीं बालिकाओं के अंडर 17 आयु वर्ग के 42 किग्रा. में तेजश्विनी प्रजापति ने और ओभर 68 किग्रा. में आयुषी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता । बालकों के अंडर 17 आयु वर्ग में ही आकाश कुमार 55 किग्रा. तो प्रतीक मौर्या ने 63 किग्रा. में काश्य पदक जीता है।
इस जीत से गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के प्रबन्ध निदेशक अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों सहित प्रशिक्षक विशाल कुमार और सम्बंधित खिलाड़ियों के अभिभावकों को बधाइयाँ संदेश देते हुवे कहा कि यह जीत पूरे अकादमी परिवार की जीत है , खिलाड़ियों के लगातर सानदार प्रदर्शन से अकादमी से जुड़े ग्रामीण अंचल के नए खिलाड़ियों व अभिभावकों में उत्साह का माहौल है ।
