Connect with us

वाराणसी

व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। व्यापार में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर सरिया व्यवसायी से 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में कैंट थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया।

भोजूबीर निवासी सरिया-सीमेंट व्यवसायी दीपक कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि मई 2025 में उनकी मुलाकात आदर्श प्रताप सिंह निवासी पीठारी, राजपुर, बक्सर (बिहार) से हुई थी। आदर्श ने खुद को बड़ा सरिया व सीमेंट व्यापारी बताते हुए माल सप्लाई के नाम पर 26 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी माल नहीं दिया। किसी तरह 8 लाख रुपये वापस किए लेकिन शेष रकम नहीं लौटाई।

Loading...

आरोप है कि बीते 9 सितंबर को जब बकाया रुपये मांगे गए तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page