Connect with us

वाराणसी

मिर्जामुराद के युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर ग्राम निवासी रहमान शाह (20 वर्ष) पुत्र सचाऊ शाह की सऊदी अरब के अलकसीम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक हाल ही में एक निजी कम्पनी में काम करने के लिए विदेश गया था। मात्र एक सप्ताह पूर्व ही वह घर से सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ था।

बुधवार को उसकी मौत की खबर जैसे ही गांव पहुँची, परिवार सहित पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार रहमान शाह तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसकी असमय मौत की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गईं।

Loading...

मृतक के शव को सऊदी अरब से भारत लाने के लिए परिजन स्थानीय विधायक से भी मिले हैं और विधायक प्रतिनिधि ने इस मामले में जिलाधिकारी से बात किया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page