Connect with us

गाजीपुर

किसान हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज, परिवार ने रिश्तेदार पर जताया शक

Published

on

Loading...
Loading...

भूत-प्रेत विवाद से उपजा खूनखराबा, पंचायत की कहासुनी बनी सुराग

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के तुरना गांव में सोमवार की रात खेत के पास सो रहे वृद्ध किसान की गोली मारकर नहीं बल्कि किसी भारी वस्तु से मारकर हत्या की गई थी। ऐसी जानकारी उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्शायी गई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि गन शॉट नहीं है।

उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के तुरना गांव निवासी केदार प्रजापति (65) पुत्र स्व. श्यामदेव प्रजापति सोमवार की रात 8 बजे खाना खाकर अपने घर से 500 मीटर दूर खेत (डेरा) पर सोने के लिए गए थे। उसी रात किसी ने उसकी कनपटी के पास भारी वस्तु जैसे पत्थर आदि से मारकर हत्या कर दी थी। वृद्ध केदार प्रजापति (65) खून से लथपथ चारपाई पर मृत पड़े थे।

मृतक के बेटे अभिमन्यु द्वारा थाने में अपने सिरगिथा निवासी एक रिश्तेदार को नामजद किया गया है। परिजनों का कहना है कि एक पखवाड़ा पहले सिरगिथा निवासी गुड्डू प्रजापति से एक पंचायत में भूत-प्रेत को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसमें गुड्डू ने बूढ़े केदार को दो-तीन झापड़ मारने के बाद देख लेने की धमकी भी दी थी।

Advertisement

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के बेटे अभिमन्यु द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सोमवार को ही मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है। अपराधी को बहुत जल्द ही पकड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने दर्शाया है कि गन शॉट नहीं है। किसी भारी वस्तु जैसे पत्थर आदि से कनपटी पर मारा गया है। अब स्पष्टता डॉक्टर से वार्ता करने के बाद हो सकेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page