Connect with us

वाराणसी

रोहनिया विधायक संग एमएलसी ने किया कर्मदेश्वर तालाब के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

रोहनिया (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा तथा पर्यटक एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह की संस्तुति से रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंदवा स्थित कर्मदेश्वर मंदिर के तालाब का सर्वांगीण विकास एवं सुंदरीकरण कार्य शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ।

मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने विधिवत हवन पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। डॉ. पटेल ने बताया कि पर्यटक विभाग द्वारा कुल 486.70 लाख रुपये की लागत से तालाब के चारों ओर पाथवे, जल निकासी हेतु सीवर प्रणाली, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, स्टोन व अन्य सुंदरीकरण कार्य किए जाएंगे।

हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि तालाब के सुंदरीकरण से पंचकोशी यात्रियों और स्थानीय लोगों को इन सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, सुधीर वर्मा राजू, मिलन मौर्य, अजीत पटेल, सियाराम पटेल, राजकुमार वर्मा, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, कमलेश पाल, गोविंद दास गुप्ता, पार्षद श्याम भूषण सिंह, गोपाल नारायण सिंह, चंद्रशेखर, अजय विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page