वाराणसी
राहुल कन्नौजिया बने सपा लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष, सपाइयों में खुशी की लहर
वाराणसी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल की संस्तुति पर मछोदरी निवासी राहुल कन्नौजिया को सपा लोहिया वाहिनी का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के बाद सपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई दी गई। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राहुल कन्नौजिया पूर्व में हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुस्तकालय मंत्री रह चुके हैं।
साथ ही लोहिया वाहिनी महानगर संगठन में महानगर महासचिव पद पर रहते हुए उन्होंने हर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके अध्यक्ष बनने पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’, उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष अजय चौधरी, व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, कैंट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, दक्षिणी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, अनवारूल हक अंसारी, वैभव शर्मा, संदीप शर्मा सहित अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।
