Connect with us

गाजीपुर

गंगा कटान ने निगली किसानों की जमीन, बाढ़ प्रभावित गांवों में दवा छिड़काव और पशु उपचार की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। गंगा नदी का जलस्तर लगातार घटने के बावजूद शेरपुर के मुबारकपुर से लेकर गहमर शिवान तक लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में गंगा कटान तेज़ी से जारी है। इस कटान की वजह से किसानों की करीब आठ मंडा उपजाऊ कृषि भूमि गंगा नदी में समा गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पानी घटने के बाद गांव के बाहर गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे चारों ओर दुर्गंध फैल रही है। उन्होंने मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल दवा छिड़काव कराया जाए, ताकि बीमारियों का प्रसार रोका जा सके।

Loading...

इसी के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं में लगातार बीमारी और मृत्यु की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पशुपालन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। शेरपुर, सातोपुरा, धर्मपुरा और फिरोजपुर समेत कई बाढ़ग्रस्त गांवों के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल दवा का छिड़काव कराया जाए और पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने पहल नहीं की, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page