वाराणसी
वाराणसी में फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Loading...
Loading...
वाराणसी के हरहुआ चौराहे पर संचालित निशात हॉस्पिटल एंड मेडिकेयर सेंटर में प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। जांच में सामने आया कि यह अस्पताल बिना पंजीकरण और लाइसेंस के चल रहा था।
छापेमारी के दौरान दो नवजात शिशु भर्ती मिले, जिनमें से एक लावारिस हालत में पाया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अस्पताल को तत्काल सील कर दिया और पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर जब्त कर लिया।
Loading...
इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार पिंडरा मनोज सिंह, हरहुआ चौकी प्रभारी अभिषेक राय, हरहुआ पीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अब्दुल जावेद समेत संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
Continue Reading
