Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Published

on

वाराणसी। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन ने जवाहरलाल नेहरू मार्केट, इंग्लिशिया लाइन में भव्य ध्वजारोहण और विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने पथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए भारत के गौरवशाली इतिहास, साहस और बलिदान की परंपरा का उल्लेख किया और सभी से शहर को स्वच्छ रखने एवं अपने कर्तव्यों का पालन कर काशी का नाम देशभर में रोशन करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वनिधि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना ने ठेला व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया और उनकी साख बढ़ाई। उन्होंने काशी को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में इन व्यवसायियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

ध्वजारोहण के बाद लगभग 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा संगठन कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। यात्रा में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति और एकता का संदेश गूंजता रहा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राष्ट्र सेवा की शपथ ली गई।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन के संरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह बॉबी, डॉ. गौरव प्रकाश, व्यापारी नेता प्रमोद अग्रहरी, रजनीश कन्नौजिया, पार्षद विनोद भारद्वाज, पार्षद मदन मोहन दुबे, अधिवक्ता शशांक श्रीवास्तव, अधिवक्ता ऋतुराज श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनोज कुमार, महामंत्री वाचस्पति मिश्रा, नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी संजय श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने की, संचालन अभिषेक निगम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा ने दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page