Connect with us

राज्य-राजधानी

ड्रोन से गिरा डमी बम, हवलदार की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

भोपाल। जिले के सुखीसेवनिया आर्मी फायरिंग रेंज में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ड्रोन से गिराया गया एक डमी बम 400 फीट की ऊंचाई से सीधे हवलदार विजय सिंह के सिर पर आ गिरा, जिससे उनकी गंभीर हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई। विजय सिंह उत्तराखंड के निवासी थे और बैरागढ़ स्थित सेवा कार्यालय में हवलदार के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, विजय सिंह ड्रोन के माध्यम से बम गिराने की नियमित आर्मी ट्रेनिंग में भाग ले रहे थे। इसी दौरान तकनीकी गड़बड़ी और मानवीय चूक के चलते बम तय स्थान से भटक कर उनके ऊपर आ गिरा। सेना के अस्पताल में भर्ती करवाने के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

इस घटना के बाद आर्मी कैंप और फायरिंग रेंज में शोक की लहर दौड़ गई। सेना और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में तकनीकी फेल्योर और ट्रेनिंग मापदंडों में चूक की आशंका जताई गई है।

सेना की ओर से हादसे की उच्चस्तरीय तकनीकी व प्रशासनिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद से ट्रेनिंग सेफ्टी मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रक्रिया की समीक्षा तय मानी जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page