Connect with us

चन्दौली

आकाशीय बिजली से मजदूर सहित दो भैंसों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। महेशी गांव में संचालित ईंट भट्ठे पर रविवार की रात टिन शेड के अंदर सो रहे 35 वर्षीय मजदूर सुरेंद्र और सलेमपुर में रामलाल राम की दो भैंसें आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत का शिकार हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं शव को पीएम के लिए पुलिस ने भेज दिया। मृतक मजदूर की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील के डुग्गी गांव का निवासी सुरेंद्र, महेशी स्थित भूषण सिंह के शिवम ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार की रात वह भट्ठे पर बने टिन शेड के भीतर सो रहा था। रविवार की देर रात अचानक बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान बिजली टिन शेड पर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

बगल में बने कार्यालय में मौजूद भट्ठा स्वामी चंद्रभूषण सिंह व अन्य लोग उसे आनन-फानन में धानापुर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जिला अस्पताल ले गई। भट्ठा स्वामी की सूचना पर मृतक की पत्नी व बच्चे जिला अस्पताल पहुंच गए। पत्नी पूजा, पुत्रियाँ माही व नैना का रो-रोकर बुरा हाल था।

वहीं सलेमपुर में रामलाल की दो भैंसें आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मर गईं। परिजनों के अनुसार मृत भैंसों की कीमत डेढ़ लाख रुपये थी। सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि टीम की रिपोर्ट पर आपदा राहत के तहत सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page