Connect with us

वाराणसी

जर्जर मकान गिरा, गर्भवती गाय की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित रानी फाटक इलाके में रविवार को एक सौ साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त मकान में रह रहा परिवार बिजली कटने की वजह से महज पांच मिनट पहले बाहर निकल आया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और चार जिंदगियां बच गईं।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है, जब पुरानी प्रॉपर्टी के एक हिस्से की दीवार अचानक पास के ही एक दूसरे मकान पर गिर गई। इस मकान में किराए पर रहने वाली बच्ची देवी ने बताया कि वे चार पीढ़ियों से इस घर में रह रहे हैं। उन्होंने मकान की देखरेख करने वाले केयरटेकर को कई बार जर्जर दीवार के बारे में बताया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

परिवार के लोग जैसे ही लाइट कटने पर आंगन की ओर गए, उसी दौरान पीछे की दीवार ढह गई। मलबे के नीचे दो गायें दब गईं, जिनमें से एक गर्भवती थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही जैतपुरा एसओ बृजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और तत्काल एसीपी चेतगंज इशांत सोनी को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड और जेसीबी मशीन के जरिए मलबा हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों गायों को बाहर निकाला गया, जिसमें एक की जान चली गई जबकि दूसरी को जिंदा बचा लिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर लाइट न जाती, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के मकानों की सुरक्षा को लेकर भी लोग चिंतित दिखे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page