Connect with us

वाराणसी

सीमेंट फ्रेंचाइजी के नाम पर 14 लाख की ठगी, दो जालसाज गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम सरवणन टी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले हैं, जो अडानी सीमेंट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर जालसाजी कर रहे थे।

16 मई 2025 को लोहता निवासी आमिल कुमार सिंह की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया था। पीड़ित से अडानी सीमेंट की फ्रेंचाइजी के नाम पर 14 लाख रुपये दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए गए थे। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने सर्विलांस और डिजिटल फुटप्रिंट की मदद से जांच शुरू की।

जांच में सामने आए नामों में संजीत सिंह और कृष्णा शाव शामिल हैं, जिन्हें कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। संजीत सिंह भाटपारा थाना क्षेत्र और कृष्णा शाव जगतदल थाना क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी बड़ी-बड़ी कंपनियों के नाम से मिलते-जुलते डोमेन खरीदते थे और फर्जी वेबसाइट तैयार करते थे। ये वेबसाइट Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापनों के जरिए प्रचारित की जाती थीं।

Advertisement

सभी इच्छुक निवेशकों को झांसे में लेने के लिए फर्जी दस्तावेज जैसे इंटेंट लेटर और अप्रूवल लेटर भेजे जाते थे। फिर उनसे रजिस्ट्रेशन शुल्क, सिक्योरिटी मनी और जीएसटी जैसी विभिन्न मदों में रकम वसूल की जाती थी, जिसे बाद में आरोपी आपस में बांट लेते थे।

फिलहाल आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में दर्ज केस संख्या 19/25 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धाराएं 318(4), 338, 336(3), 340(2), 317(2), 61(2) बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 66डी में विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page