Connect with us

राज्य-राजधानी

Pahalgam Terror Attack : आतंकियों को पनाह देने के दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एजेंसी ने दो स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों को हमले से पहले पनाह दी थी। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे और 16 घायल हो गए थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार के रूप में हुई है। परवेज बटकोटे और बशीर हिल पार्क, पहलगाम के निवासी हैं। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि हमले में शामिल तीनों आतंकी पाकिस्तान से आए थे और लश्कर से जुड़े हुए थे।

NIA के मुताबिक, इन आतंकियों को हमले से पहले हिल पार्क की एक मौसमी झोपड़ी (ढोक) में जानबूझकर छिपाया गया। परवेज और बशीर ने आतंकियों को रहने, खाने और अन्य मदद उपलब्ध कराई थी। यह आतंकी हमला 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुआ था, जहां पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया।

इस मामले में NIA ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत कार्रवाई की है और केस नंबर RC-02/2025/NIA/JMU दर्ज किया गया है। जांच एजेंसी अब इस बात की भी छानबीन कर रही है कि और कौन-कौन लोग इस आतंकी साजिश में शामिल थे या सहयोग कर रहे थे।

Advertisement

यह आतंकी हमला न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक झटका था। जांच एजेंसी की इस बड़ी कामयाबी से उम्मीद की जा रही है कि आगे ऐसे हमलों को रोका जा सकेगा और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page