Connect with us

वाराणसी

अग्निवीर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी ने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार के अनुसार, अलग-अलग ट्रेड के लिए परीक्षा की तारीख तय कर दी गई है। अभ्यर्थी अब अपने संबंधित परीक्षा दिनांक के अनुसार तैयारी कर सकते हैं।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी और अग्निवीर ट्रेडमैन (10वीं पास) की परीक्षा 30 जून से 3 जुलाई के बीच होगी। वहीं अग्निवीर टेक्निकल की परीक्षा 4 जुलाई को ली जाएगी। ट्रेडमैन (8वीं पास) और जनरल ड्यूटी महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा 7 जुलाई को होगी।

इसके अलावा, एसओएल टेक्निकल और हवलदार एजुकेशन की परीक्षा 8 जुलाई को निर्धारित है। सेपॉय फार्मा, जेसीओ आरटी (धर्मगुरु), जेसीओ कैटरिंग, और हवलदार एसवीवाई ऑटो कॉर्टो की परीक्षा 9 जुलाई को होगी। अंत में, अग्निवीर क्लर्क की लिखित और टाइपिंग परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

Advertisement

सेना भर्ती कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा तिथि से पहले अपने दस्तावेज़ों की जांच कर लें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page