Connect with us

बलिया

दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, 12 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

बलिया। विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा हर वर्ष राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाते हैं। इस क्रम में विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के तहत 12 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

Loading...

सिकंदरपुर तहसील संवाददाता सकीना खातून के अनुसार, इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं जो निर्धारित श्रेणियों में पात्र हैं, वे अपना आवेदन पत्र आवश्यक विवरण और दस्तावेजों सहित 15 जुलाई 2025 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। समय पर आवेदन करने से पुरस्कार प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

इन पुरस्कारों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, पुनर्वास, उनके लिए कार्य करने वाली संस्थाओं, नवाचार, खेल, रोजगार, ब्रेलप्रेस, वेबसाइट विकास तथा बाधामुक्त वातावरण निर्माण जैसे क्षेत्रों में प्रेरणादायी योगदान को सम्मानित करना है। यह पुरस्कार न सिर्फ पुरस्कार विजेताओं के कार्यों को मान्यता देता है, बल्कि समाज को भी दिव्यांगजनों के प्रति अपनी सोच और भूमिका पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page