बलिया
भीषण गर्मी का प्रकोप, 40 डिग्री पहुंचा तापमान
बलिया (जयदेश) बलिया में गर्मी का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहा है। भीषण गर्मी और लू से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। लगभग एक हफ्ते से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही काम हो गई है। बु
धवार को बलिया का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह 9:00 से ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग गमछा और टोपी पहन कर ही बाहर निकल रहे हैं सड़कों पर गाड़ियों का आगमन बहुत कम दिख रहा है।
विशेषकर दोपहर के बाद दो पहिया वाहनों की गाड़ियों का आवागमन बहुत कम हो गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग सिरफल का शरबत सत्तू ,गाने का जूस,आम का पन्ना, तरबूज,खीरा और नींबू का इस्तेमाल कर रहे हैं।
तेज धूप से बचने के लिए लोग सड़कों के किनारे पेड़ की छाया में आराम करते दिखाई दिए। तेज धूप और भीषण गर्मी में बिजली की कटौती ने लोगों के जीवन को और मुश्किल में डाल दिया है खासकर महिलाओं और बच्चों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक हफ्ते के तापमान पर अगर नजर डालें तो लगातार तापमान में बढ़ोतरी दिखाई दे रहा है।
