Connect with us

बलिया

छेड़खानी और धमकी के आरोपी को खेजुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र में छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजेंद्र सिंह, निवासी खड़सरा गांव, को खड़सरा जिगिडसर मोड़ से दबोचा गया।यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक ओम वीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई।

Loading...

मामले में निगरानी रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page