Connect with us

चन्दौली

कमालपुर व्यापार मंडल ने किया नवनियुक्त धीना थानाध्यक्ष का सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

धीना (चंदौली)। नवनियुक्त धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद का कमालपुर व्यापार मंडल द्वारा मंगलवार 3 जून को धीना थाना परिसर में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

अपने संबोधन में व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि 30 मई को थानाध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद से कस्बे व थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने कार्यभार ग्रहण करते ही भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद कमालपुर कस्बे में पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया, जिससे व्यापारी समुदाय ने स्वयं को सुरक्षित महसूस किया।

शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि थानाध्यक्ष का कुशल व्यवहार, निष्ठा और ईमानदारी सराहनीय है। व्यापार मंडल ने इन्हीं गुणों के सम्मानस्वरूप उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा में स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान और मूल्यांकन होता है।

सम्मान समारोह में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा, “हम प्रयासरत हैं कि हमारे कार्यकाल में किसी प्रकार की गलत कार्रवाई न हो। थाना क्षेत्र के सभी नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। भविष्य में कोई समस्या आने पर भी आपसी समन्वय से उसका हल निकाल लिया जाएगा।”

Advertisement

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रहरि, जिला संगठन मंत्री इमरान, स्थानीय कोषाध्यक्ष अशोक मौर्या, उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा, मंत्री दिलीप त्रिशूलीय, राकेश दुबे, प्रांतीय सदस्य विपिन रस्तोगी, श्रीकांत गुप्ता, लड्डू, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, विजय जायसवाल, बालमुकुंद रस्तोगी, मैनेजर बर्मन यादव, विजय गुप्ता, पवन रस्तोगी, कमलेश कुमार, भीम माली, सोनू गुप्ता, अशोक अग्रहरि सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page