Connect with us

चन्दौली

बकरीद को लेकर थाना धीना में आयोजित हुई पीस कमेटी बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

शासन के निर्देशों का हो अक्षरशः पालन : भूपेंद्र कुमार

धीना (चंदौली)। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आगामी पर्व बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना धीना परिसर में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर (IPS) तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के दिशा-निर्देश पर आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु, ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक एवं डिजिटल वॉलंटियर्स शामिल हुए।

बैठक में प्रतिभागियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उनसे त्योहार को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए गए। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि बकरीद का त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं।

Advertisement

थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि शासन की गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य है। बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाएगा, न ही सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन किया जा सकेगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी को कोई आपत्तिजनक गतिविधि नजर आती है तो वह तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करे।

सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, खेदूराम भारती, अमरेश मिश्रा, शेष कुमार राय, तारा शंकर सिंह, प्रेम नारायण यादव, हंशराज यादव, हेड कांस्टेबल मधुकर उपाध्याय सहित थाना धीना का समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के प्रमुख हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरु, ग्राम प्रधान, एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page