Connect with us

वाराणसी

अग्निवीरों की परेड से गूंजा 39 GTC परिसर

Published

on

Loading...
Loading...

197 नवयुवकों ने ली देशसेवा की शपथ

वाराणसी। कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर (39 GTC) मंगलवार की सुबह राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। बैच संख्या AV 005@24 के अंतर्गत 197 अग्निवीर जवानों ने 31 सप्ताह का कड़ा प्रशिक्षण पूर्ण कर शानदार परेड के साथ भारतीय सेना में शामिल होने की शपथ ली। परेड की कदमताल ने पूरे परिसर को देशभक्ति से भर दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि 39 GTC के कमांडेंट ब्रिगेडियर अनिबार्न दत्ता (सेवा मेडल) रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना केवल शारीरिक बल नहीं, बल्कि मानसिक और नैतिक दृढ़ता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नवदीक्षित जवानों को बधाई देते हुए राष्ट्र सेवा के लिए पूर्ण समर्पण की प्रेरणा दी।

Advertisement

परेड समारोह का संचालन सूबेदार यशविंदर सिंह ने किया, जिन्होंने GTC की गौरवशाली परंपराओं को साझा किया। वहीं, गोर्खाली भाषा में इंद्रा थापा द्वारा किए गए अनुवाद से बहुभाषी समुदाय के बीच सेना के गौरव को बखूबी प्रस्तुत किया गया।

39 GTC में आयोजित इस भव्य समारोह ने अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय सेना की नई पीढ़ी के संकल्प, अनुशासन और देशभक्ति को उजागर किया। जवानों की परेड और देशसेवा की शपथ ने न सिर्फ दर्शकों को प्रेरित किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page