Connect with us

राज्य-राजधानी

बरेली में रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, 45 अवैध प्रवासी पकड़ाये

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर 58 पुलिस टीमें सक्रिय, 100 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, डिटेंशन सेंटर भेजने की तैयारी

बरेली। जिले में विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों की धरपकड़ के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की 58 टीमों ने बीते दो दिनों में 45 संदिग्ध अवैध प्रवासियों को पकड़ा है। इनकी नागरिकता की जांच की जा रही है।

1000 से अधिक लोगों की हुई जांच
पुलिस ने जिले के करीब 100 ठिकानों पर छापेमारी की, जहां झुग्गियों, तंबुओं और अस्थायी डेरों में रह रहे करीब 1000 लोगों की जांच की गई। इनमें से 45 ऐसे पाए गए जो भारत में बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे थे। इनमें भोजीपुरा से 11, शीशगढ़ से 8, भमोरा से 5, देवरनियां और शेरगढ़ से 4-4, बहेड़ी से 3, फरीदपुर से 2 और विशारतगंज से 1 अवैध घुसपैठिया शामिल है।

‘घुसपैठियों को किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा’ — एसएसपी
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि यह विशेष अभियान पूरी सख्ती के साथ चलाया जा रहा है। जिले के हर थाने में विशेष टीम बनाई गई है, जिनकी निगरानी एएसपी और सीओ स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। सभी संदिग्धों की पहचान कर सत्यापन किया जाएगा और बिना वैध कागजात पाए जाने पर उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा। इसके बाद गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Advertisement

स्थानीय लोगों का सहयोग भी अहम
प्रशासन को इस अभियान में स्थानीय लोगों का सहयोग भी मिल रहा है। कई लोगों ने अपने क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध प्रवासियों की सूचना पुलिस को दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार है जब जिले में इतनी व्यापक और संगठित कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page