Connect with us

राज्य-राजधानी

जेडीयू नेता गिरफ्तार, घर में हथियारों का जखीरा बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

नालंदा (बिहार)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में हथियारों के जखीरे ने हड़कंप मचा दिया। बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ले में गुप्त सूचना के आधार पर हुई सघन छापेमारी के दौरान पुलिस ने जमीन कारोबारी और जेडीयू नेता अखलाखुर रहमान उर्फ अकबर मलिक को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।

छापेमारी की अगुवाई नालंदा एसपी भारत सोनी ने की। इस दौरान एक .315 बोर और एक .30.06 बोर की राइफल, ताइवान निर्मित 4.5 मिमी की लोडेड रिवाल्वर, इंग्लैंड मेड .32 बोर की बेबली स्कॉट रिवॉल्वर, एयरगन (दूरबीन सहित), पिस्तौल, 168 जिंदा कारतूस, 800 एयरगन की गोलियां, चार CO2 सिलेंडरनुमा कैप्सूल और अन्य हथियार बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई सुबह 8 बजे शुरू हुई और लगभग आठ घंटे तक चली। इस दौरान अकबर मलिक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

Advertisement

अपराध की लंबी फेहरिस्त
एसपी भारत सोनी ने प्रेसवार्ता में बताया कि अकबर मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी, जमीन कब्जा और अवैध गतिविधियों से जुड़े कुल 8 मामले पहले से ही दर्ज हैं। 2012 से वह आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। पुलिस अब उसके नेटवर्क की ‘बैकवर्ड लिंकेज’ जांच कर रही है।

STF की निगरानी में मामला, संपत्ति जब्ती की तैयारी
इस पूरे मामले को अंतरराज्यीय गिरोह से भी जोड़ा जा रहा है। एसटीएफ को इसकी सूचना दे दी गई है। साथ ही, मलिक की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर हथियारों की तस्करी में शामिल हो सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page