Connect with us

वाराणसी

बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर इलाके की एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने सारनाथ थाने की पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

विवाहिता का कहना है कि वह अभी किसी कानूनी कार्रवाई के पक्ष में नहीं है। उसका कहना है कि उसके पति फिलहाल मुंबई में हैं और उनके घर लौटने के बाद ही वह इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस से अनुरोध करेगी।

Loading...

इस पूरे मामले पर सारनाथ थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी कि महिला की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है, लेकिन उसने अभी कोई विधिक कार्रवाई नहीं चाही है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और पीड़िता की ओर से आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page