Connect with us

गाजीपुर

किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

सादात (गाजीपुर)। जनपद के सादात थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़नपुर में बीती रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किसान की दरवाजे पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रेमप्रकाश राय (59 वर्ष), पुत्र स्व. बनारसी राय के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेमप्रकाश राय रोज की भांति रात में अपने दरवाजे पर सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह जब उनकी पत्नी प्रतिमा राय उन्हें जगाने पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि उनके पति रक्तरंजित अवस्था में पड़े हैं। यह देख वह चीखने लगीं, जिसके बाद आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर खून फैला हुआ था और मृतक के सिर में गोली मारने के निशान मिले।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह तथा एसपी सिटी ज्ञानेंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी प्रतिमा राय ने ग्राम निवासी शैलेन्द्र राय उर्फ पीयूष राय पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके पुत्र का पीयूष राय से विवाद हुआ था, जिसमें पीयूष ने देख लेने की धमकी दी थी।

पत्नी के आरोपों के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शैलेन्द्र राय उर्फ पीयूष राय को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गाज़ीपुर भेज दिया गया है।

घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मौके पर ग्राम प्रधान सतीश तिवारी समेत सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa