Connect with us

गाजीपुर

अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, छः ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

Published

on

Loading...
Loading...

सेवराई (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार सुनील कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार पंकज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत कुल छह मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को सीज कर सेवराई चौकी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रशासन ने खनन विभाग को सूचित करते हुए सभी वाहनों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी इसी क्षेत्र से दो मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गई थीं, जिससे स्पष्ट होता है कि अवैध खनन लगातार जारी है।

गहमर, दिलदारनगर और रेवतीपुर थाना क्षेत्रों में बिना किसी वैध अनुमति के जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों की मदद से मिट्टी खनन किया जा रहा है। इस मिट्टी को बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे शासन को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जांच में यह भी सामने आया कि कई ट्रैक्टरों पर पंजीकरण नंबर तक अंकित नहीं थे। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रालियां तो जब्त की गईं, लेकिन खुदाई में प्रयुक्त जेसीबी मशीनों को छोड़ दिया गया, जो प्रशासनिक गंभीरता पर संदेह पैदा करता है।

Advertisement

प्रशासन ने फिलहाल मामले की जानकारी खनन विभाग को भेज दी है। अब देखना यह होगा कि माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए आगे कौन से कदम उठाए जाते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page