Connect with us

गाजीपुर

रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आयी। रावल गांव निवासी 17 वर्षीय मानसी पाल का शव सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर जीआरपी गाजीपुर और स्थानीय पुलिस पहुंची।

पुलिस ने शव की जांच की तो शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाये गये। मृतका के कपड़े भी अस्त-व्यस्त अवस्था में थे। मानसी तूफानी पाल की पुत्री थी और आठ भाई-बहनों में छठे स्थान पर थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सुमारी देवी और अन्य परिजन बेसुध हैं।

जीआरपी गाजीपुर के इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें गाजीपुर स्टेशन अधीक्षक से रनओवर की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Advertisement

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर गम और आक्रोश का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page